राजगढ़/ ब्यावरा : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आज कार और ट्रक के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पचोर कस्बे के निकट स्थित पुराने टोल टेक्स के समीप बिलापुरा गांव में कार और ट्रक की भिड़ंत में श्योपुर जिले के करहाल कस्बा निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में अमित शर्मा, दीपक शर्मा और सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप घायल हो गये। यह भी लोग अस्थि विसर्जन करने उज्जैन जा रहे थे। बताया गया कि कार चालक का एकाएक नींद का झोंका आ गया और कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोर की थी मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंस गये। जिन्हें कटर मशीन के द्वारा बमुश्किल निकाला जा सका। सुनील की माता का कुछ माह पूर्व देहांत हो गया था जिनकी अस्थि भी विसर्जन करने यह लोग जा रहे थे।
