गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैलर एवं बस में भिड़ंत, 2 की मौत

बाड़मेर : राजस्थान में बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर सुभाष कॉलेज के पास आज बस एवं ट्रेलर के बीच भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत हो गई तथा 10 घायल हो गए। सूचना पर सिणधरी पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को सिणधरी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। वहीं, मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एक घंटे बाद हाईवे को खुलवाया गया।
थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार गुड़ामालानी से बालोतरा की तरफ जा रही बस एवं ट्रेलर के बीच में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बस का एक तरफ आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, वहीं ट्रेलर के परखच्चे बिखर गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में सवारियां बाहर निकाली। वहीं दोनो गाड़ियों के ड्राइवरों को बाहर निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक बस अहमदाबाद से जोधपुर के बीच चलती है। शुक्रवार को अहमदाबबाद से गुड़ामालानी मेगा हाईवे पर चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *