गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बाइकों में भिड़ंत : दो मरे, एक गंभीर

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो बाइकों के आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में चंदीपुर गांव निवासी पवन कुमार (32) अपने भांजे जनार्दन (48) को उसके घर महेवा घाट थाना क्षेत्र के कनैला हिनौता गांव छोड़ने जा रहा था कि धाता मोड पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में पवन और दूसरी बाइक पर सवार महेश की मौत हो गयी जबकि जनार्दन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *