गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बुलेरो की भिड़ंत : एक की मौत, दो घायल

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद मैनपुरी रोड़ पर माड़ई व रामनगर के पास शुक्रवार को दो बुलेरो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को एक बुलेरो शिकोहाबाद से अरांव की ओर जा रही थी। बुलेरो माड़ई व रामनगर के मध्य पहुँची ही थी कि तभी अरांव की ओर से आती हुई बुलेरों से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही बुलेरो में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में मौके पर ही अभिषेक (30) निवासी अरांव की मौत हो गई जबकि नितेश व एक अन्य युवक घायल हो गया।
हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि दो बुलेरो में टक्कर हुई है जिसमें एक युवक की मौत हुई है दो लोग घायल हुए हैं। घायलो को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। बताया जा रहा है कि एक बुलेरो के गलत साइड से आने के कारण हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *