राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर रोड पर बरखेड़ा स्थित मोर पीपली में दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुजनेर रोड के मोर पिपली मोड़ पर कल रात्रि हुए इस सड़क हादसे में एक मोटर साइकिल पर सवार श्याम सौंधिया (18) निवासी गोरियाखेड़ा थाना खुजनेर की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार गोविन्द, सुनील, राजू ग्राम मुरारिया थाना खुजनेर घायल हो गये। वहीं, दूसरी मोटर साइकिल पर सवार संतोष मारवाड़ी (60) की मौत हो गयी जबकि रामबाबू और अल्फेज घायल हो गये। दोनों मोटर साइकिलों में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया।
