गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात वाहन की टक्कर : 1 की मौत, दो घायल

भीलवाड़ा : राजस्थान में लाडपुरा के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके मासूम बेटा-बेटी चोटिल हो गये। पुलिस ने बताया कि मांडलगढ़ थाने के रायसिंहपुरा निवासी शंभुलाल दरोगा ने रिपोर्ट दी कि वह अपने भाई राजेंद्र दरोगा की पत्नी ज्योति व बेटे-बेटी को रावदड़ा से बाइक पर गांव ले जा रहा था। लाडपुरा के नजदीक पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई। हादसे में ज्योति की मौत हो गई। उसके बेटे-बेटी को चोट आई। पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं शंभु की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *