गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जाम की समस्या से निजात दिलाएगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के शहरों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के मकसद से यातायात निदेशालय पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। एडीजी यातायात बीडी पॉल्सन ने मंगलवार को बताया कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रदेश के ऐसे बड़ों शहरों के एंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा जा रहा है, जहां के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। गूगल मैप के जरिए जाम वाले इलाकों को चिन्हित कर उनके बारे में तत्काल स्थानीय यातायात पुलिस के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। साथ ही, जाम खत्म करने के तरीकों के बारे में मुख्यालय स्तर से दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
उन्होने बताया कि इससे जुटाए गये डाटा का विश्लेषण कर पता लगाया जाएगा कि किस सड़क पर किस वक्त जाम लगता है। इससे जाम के कारणों का पता लगाना आसान होगा और उसका निदान किया जाएगा। वहीं, अगले चरण में बाकी शहरों, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि को जोड़ा जाएगा। एडीजी यातायात के मुताबिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वर्तमान में इसे शहरों के आईटीएमएस से जोड़ा जा रहा है। तत्पश्चात इसका शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री से समय देने का अनुरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *