गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुंछ में मारा गया आतंकवादी हिजबुल का कमांडर

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ में सोमवार को मारे गये एक आतंकवादी की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के डिवीजनल कमांडर के रूप में की गयी है। रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर मृत आतंकवादी की पहचान पुंछ के बागिलद्रा निवासी मुनीर हुसैन के रूप में की गयी है , जो हिजबुल मुजाहिदीन का डिविजनल कमांडर था। वह 1993 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) गया था और 1996 में वापस आने के बाद 1998 में फिर वहां चला गया।
उन्होंने बताया कि मुनीर ने सुरक्षा बलों पर कई हमलों की साजिश रची है। वह मौलाना दाऊद कश्मीर (टीयूजे) का करीबी सहयोगी था जो हिजबुल मुजाहिदीन के सैयद सलाउद्दीन का करीबी सहयोगी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हिजबुल मुजाहिदीन समूह की उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें मुनीर भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान युवाओं को प्रेरित करने और भर्ती करने के लिए जम्मू कश्मीर में पुराने आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *