गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने जनता को राहत प्रदान करते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 135 रुपये कम कर दी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, एलपीजी के 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत घटकर दिल्ली में 2,219 रुपये, कोलकाता में 2,322 रुपये, मुंबई में 2,171 रुपये और चेन्नई में 2,373 रुपये हो गयी है। इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2,354 रुपये, कोलकाता में 2,454 रुपये, मुंबई में 2,306 रुपये और चेन्नई में 2,507 रुपये थी। उल्लेखनीय है कि इससे पिछले महीने वाणिज्यिक सिलेंडर के दामों में दो बार वृद्धि की गयी थी। दामों में एक मई को 102 रुपये और 19 मई को आठ रुपये का इजाफा किया गया था।
घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालांकि कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *