गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में कोहराम

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में उम्मीद के अनुरूप चौथाई प्रतिशत की बढ़ोतरी करने से वैश्विक बाजार में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आज जुलाई के मासिक वायदा सौदा निपटान के दिन ऑटो, तेल एवं गैस और ऊर्जा समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार में कोहराम मच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 440.38 अंक लुढ़ककर 66,266.82 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 118.40 अंक का होता लगाकर 19,659.90 अंक पर आ गया। वहीं, दिग्गज कपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.48 प्रतिशत की तेजी लेकर 29,995.94 अंक और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत बढ़कर 34,379.25 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3703 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1799 में गिरावट जबकि 1765 में तेजी रही वहीं 139 में कोई बदलाव हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियों में बिकवाली जबकि 21 में लिवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 13 समूहों के प्रति निवेश धरना कमजोर रही। इससे ऑटो 1.28, तेल एवं गैस 1.09, कमोडिटीज 0.41, सीडी 0.43, ऊर्जा 0.85, एफएमसीजी 0.74, वित्तीय सेवाएं 0.67, आईटी 0.09, यूटिलिटीज 0.28, बैंकिंग 0.77, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.34, धातु 0.25 और पावर समूह के शेयर 0.32 प्रतिशत गिर गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.30, जर्मनी का डैक्स 0.90, जापान का निक्केई 0.68 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.41 प्रतिशत चढ़ गया जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.20 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *