छह घायल, 36 गिरफ्तार
चित्तैड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड स्थित एक निजि विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों एवं कश्मीरी छात्रों के बीच खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद साम्प्रदायिक संघर्ष में बदल गया और दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन छात्र घायल हो गये। पुलिस ने छात्रों के दोनों गुटों की ओर से परस्पर मामले दर्ज कर तीन दर्जन छात्रों को गिरफ्तार किया है। यहां पर कश्मीरी छात्रों के कारण साम्प्रदायिकता की यह तीसरी बड़ी घटना है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गत रात्रि विश्वविघयल परिसर में हॉस्टल में रह रहे छात्र भोजन करने मैस में गये थे जहां पर कश्मीरी छात्रों व स्थानीय छात्रों के बीच पहले खाना लेने की माममूली बात झगड़े में बदल गई और लात घूंसे शुरू हो गये। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों गुटो के अन्य छात्र भी लामबंद हो गये और मैस से बाहर आकर साम्प्रदायिक नारेबाजी करने लगे और देखते ही देखते आपस में पत्थरबाजी शुरू हो गई।
वहां मौजुद सुरक्षाकर्मिर्यों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन हालात बिगड़ते देख प्रबंधन को सूचना देने के साथ गंगरार थाने को भी सूचना दी और जब तक पुलिस आकर संघर्ष रोकती तब तक दोनों ओर से कई छात्र पत्थरबाजी में घायल हो गये जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और झगड़ रहे छात्रों को तितर बितर कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
थानाधिकारी रूपसिंह जाटव ने बताया कि यह आपसी झगड़े का मामला है जिसमें आपस में हुई पत्थरबाजी में दोनों ओर के छह छात्र घायल हुए है। दानों ओर से मारपीट के परस्पर मुकदमें दर्ज करवाए गये हैं और आज सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दोनों पक्षों के कुल 36 छात्रों को फिलहाल शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
