गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों को फसल खराबे का मुआवजा बैसाखी तक

चंडीगढ़ : भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि हाल के दिनों में बारिश व ओलावृष्टि से फसल को पहुंचे नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा बैसाखी तक देने की कोशिश की जाएगी। मान ने अपनी पार्टी के विधायकों और अधिकारियों को गांवों में खेताें का दौरा कर गिरदावरी की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि गिरदावरी जल्द पूरी हो ताकि किसानों को बैसाखी से पहले मुआवजा दिया जा सके। मान ने पिछले सप्ताह फसल खराबे के मुआवज़े की रकम में 25 फीसदी वृद्धि (प्रति एकड़ पंद्रह हजार रुपये) की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *