गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन दिवसीय सिलाई वर्कशॉप का समापन

शिक्षा के साथ छात्राएँ बनेगी आत्मनिर्भर

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर की अध्यक्षता में तीन दिवसीय सिलाई वर्कशॉप का समापन किया गया। मार्च महीने के पहले दिन बुधवार इस पहलेे तीन का शुभारंभ किया गया था। तीन दिवसीय कार्यशाला सिंगर इंडिया लिमिटेड मोहन काॅपर्टिव इंडिया स्टेट नई दिल्ली द्वारा संचालित है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक सुरेन्द्र और गौरव द्वारा 60 छात्राओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्राचार्या डॉ. अनीता तँवर ने छात्राओं को प्रधानमंत्री की फ्री सिलाई मशीन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ- साथ अन्य स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया। प्राचार्या ने छात्राओं के लिए सिलाई मशीन महाविद्यालय में उपलब्ध करवाई जिससे अधिकांश छात्राएँ सिलाई प्रशिक्षण ले सके। कार्यशाला समापन अवसर पर प्राचार्या ने प्रशिक्षकु से तीन दिवसीय दौरान प्रशिक्षण में मिले हुनर को पुन: अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मशीनरी पूर्जे संबधित उपकरण के बारे में पूछा। इस दौरान सभी प्रशिक्षकु को थ्योरी और प्रैक्टिकल नॉलेज देते हुए उनका परीक्षण लिया गया।

काॅलेज में सिलाई प्रशिक्षण तीन माह से चल रहा है। जिसमें 60 छात्राओं ने सिलाई प्रशिक्षण पूरा किया है। इसमें विशेष सिलाई प्रशिक्षक पिंकी द्वारा छात्राओं को सिलाई की जानकारी दी गई। यह तीन दिवसीय सिलाई कार्यशाला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुशीला यादव की देखरेख सम्पन्न हुआ।

यह सिलाई वर्कशॉप निशुल्क दिया गया। जिसमें छात्राओं को सिलाई की परिभाषा, मशीनरी पूर्जे उपकरण, टेप, “ट्रेसिंग, पेंसिल, कैंची, मापने का तरीका आदि बेसिक जानकारी दिया गया। साथ ही प्रशिक्षक द्वारा सिलाई मशीन के साथ कपड़े को पकड़ना, सीलने के बेसिक जानकारी दी गई। सभी 60 छात्राओं ने सुबह 10 बजे से लेकर 2.30 बजे तक इस कार्यशाला में प्रशिक्षण लिया। इस वर्कशॉप का सटिर्फिकेट भी छात्राओं को दिया गया। साथ ही तीन माह सिलाई प्रशिक्षण पूरा होने वाली छात्राओं को सिंगर इंडिया लिमिटेड द्वारा डिप्लोमा भी सभी प्रशिक्षुओं प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *