गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू

जयपुर : सी पी जोशी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू है और यह उसका पतन का कारण बनता जा रहा है। जोशी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने झारखंड में कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के आवास पर मिले करोड़ों रुपए का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में पैसों का ढेर लगा हैं और साहू के आवास पर मिले करोड़ों रुपए इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि नोटो का ऐसा जखीरा मिला है कि नोट गिनने वाली मशीन भी नोट गिनते गिनते खराब हो गई और थैले कम पड़ जाने पर नोटों को बोरों में भरकर ले जाना पड़ा है। यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान। उन्होंने कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि ये गरीबों का हित मारकर अपना घर भर रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन की याद दिलाते हुए कहा कि जनता से लूटी गई एक एक पाई लौटानी होगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार का इतिहास रहा है और जब एक सांसद के पास इतना पैसा मिला है तो आजादी से लेकर अब तक बाकी लोगों ने किस तरह जनता को लूटा होगा, यह श्री साहू का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ लूट के अलावा और कोई काम नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों के गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि यह जिस मानसिकता के लोगों का गठबंधन है उसमें चाहे क्षेत्रीय दल हो कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं किया है और इनका काला इतिहास और काला सच सामने आ चुका है। उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा भी है कि इन्होंने पांच साल में जो पाप किया है उसे छिपाया गया है और कांग्रेस की हार के पीछे यह एक प्रमुख कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *