नई दिल्ली : कांग्रेस ने मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में इन राज्यों के लिए सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षक नियुक्त किया । कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि पार्टी ने मुकुल वासनिक को तीनों पूर्वोत्तर राज्यों का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही बेनी बेहनन और जेडी सीलम मेघालय , फ्रांसिस्को सार्डिना और के जयकुमार नागालैंड तथा अब्दुल खालिक और अरविंदर सिंह लवली त्रिपुरा के पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। मेघालय , नागालैंड और त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
