गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने किसानों की आय पर मांगा श्वेत पत्र

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन असलियत यह है कि किसानों की आय बढ़ी नहीं बल्कि कम हुई है। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2016 में वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी लेकिन किसान की आय दोगुना होने की वजह घटी है। उनका कहना था कि इस दौरान मुद्रास्फीति को देखते हुए हिसाब लगाया जाए या 2018 के राष्ट्रीय सर्वेक्षण नमूने के हिसाब से देखें तो इन वर्षों में किसानों की आय कम हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार की दौरान 2004 और 2014 के बीच किसान की आय सच में दोगुना हुई है लेकिन 2022 में कम हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को 2004, 2014 और 2022 में किसानों की आय को लेकर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। खैरा ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी किसानों की आय को निर्धारित करने के लिए बुनियादी मापदंड है। जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार थी तो उसके 08 साल के शासन के दौरान दो मुख्य फसलों गेहूं और धान के एमएसपी को दोगुना कर दिया गया था।

उनका कहना था कि 2004 में गेहूं का एमएसपी 640 रुपये प्रति कुन्तल था जो 2011-12 में बढ़कर 1285 रुपये प्रति कुंतल हो गया। वर्ष 2013-14 के सीजन के लिए 1400 रुपये प्रति कुंतल था। इसी तरह 2004 में धान का एमएसपी 560 रुपये प्रति कुंतल था जो 2013-14 में 1310 रुपये प्रति कुंतल हो गया। उन्होंने कहा “ किसानों की आय दोगुनी करने की तो बात तो दूर, भारत सरकार के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण में 2018 के दौरान पता चला कि किसानों की आय वास्तव में घट गई थी लेकिन इस रिपोर्ट को कालीन के नीचे धकेल दिया गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *