गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस श्वेत पत्र लाए हम चर्चा के लिए तैयार

शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार विधानसभा में श्वेत पत्र लाने की बात कर रही है जिसका वह स्वागत करते हैं और इस पर खुली चर्चा करने को तैयार है। ठाकुर ने कहा कि वह पुन: स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि जो आंकड़े कांग्रेस नेता जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं, वह पूर्ण रूप से गलत है। अगर सत्ता में रहते किसी पार्टी ने राज्य में सबसे ज्यादा ऋण लिया है, तो वह कांग्रेस है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते तीन माह हो गए हैं और अभी तक राज्य में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है। उन्हें भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय राज्य में कुछ नया करके दिखाना चाहिए। कांग्रेस की सरकार जब से बनी है, राज्य में विकास ठप है। शिमला में विकास कार्य रोक दिये गये हैं। कांग्रेस को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर विराम लगाते हुए विकास पर बात करनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं लेकिन मौजूदा सरकार इनमें विघ्न डालने का प्रयास कर रही है। राज्य में जब भाजपा सरकार थी तो कांग्रेस हेलीकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी पर अब हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और उनके मंत्री तक कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में देशभर में सबसे कम दरों पर हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया था, अब देखना यह है कि कांग्रेस कितने में हेलीकॉप्टर का सौदा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *