गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने भाजपा आईटी सैल के प्रमुख मालवीय का फूंका पूतला

अलवर : राजस्थान के अलवर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अशोक सर्किल पर भाजपा आईटी सैल के प्रमुख अमित मालवीय का पूतला फूंक विरोध प्रकट किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा देख रही है। उन्होनें भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए सरकार के प्यादे अपने आकाओं के हुकूम के आगे नतमस्तक होकर फिर एक बार झुठ के सागर में डुबकिया लगा रहें है। उन्होनें कहा कि राजस्थान की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के नुमाइदों के पसीने छुट गए है। यात्रा जैसे लहर बन गई जहां निकली वहीं बिखेरे रंगों ने भाजपा की झुठ की दुकान चला रहे नुमाइदों के चेहरों पर इस यात्रा ने चिंता की लकीरे खींच दी हैं।
उन्होने कहा कि साम्प्रदायिकता की राजनीति करने वाली एनडीए सरकार के राहुल की भारत जोडों यात्रा के राजस्थान में मिले जनसमर्थन के बाद होश फाख्ता है। राहुल के इस निखर कर आए नए व्यक्तित्व से परेशान केन्द्र सरकार के हाथ पांव फुल रहें है तभी भाजपाई एजेंटो की तरह बौखलाहट में बयानवीर बन रहे हैं। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि सियासी वायरस से बीमार केन्द्र सरकार कोरोना का हवाला देकर इस यात्रा को प्रभावित करना चाहती है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा की गगन भेदी गूंज से एनडीए सरकार क्लीन बोल्ड की स्थिति में आ गई है। उन्होने कहा कि पूरे देश में अपनी राजनीतिक कुशलता का परचम लहरा रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह की लोक प्रियता से घबरा रहे भाजपा नेता उनकी राजनीतिक छवि को धुमिल करनेे का असफल प्रयास कर रहें है। उन्होने कहा की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का भारत जोड़ो यात्रा रोकने का यह पत्र राजनीतिक षडयंत्र की ओर इशारा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *