गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस आयी वकीलों के समर्थन में

भदोही : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के भदोही जिला कांग्रेस कमेटी ने अधिवक्ता आंदोलन का समर्थन किया। इस बाबत कांग्रेस ने बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मिलकर समर्थन पत्रक सौंपा। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे राजन के दिशा निर्देश पर विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशि पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज की निंदा की। घटना के विरोध में बार एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए बुधवार को पार्टी का समर्थन पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ मिश्र को सौंपा।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस शशि पांडेय ने कहा कि जिस तरह से गत दिनों हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है। उन्होंने दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्येंद्र प्रकाश तिवारी व वरिष्ठ नेता हसनैन अंसारी ने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने वाले आज न्याय के लिए सड़कों पर हैं। योगी सरकार सत्ता के अहंकार के मद में चूर है, यदि जल्द से जल्द उचित कार्यवाही नही की गई तो इस आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस जन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

संगठन के उपाध्यक्ष राजेश्वर दूबे युवा जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने अधिवक्ताओं के हित में प्रोटेक्शन एक्ट जारी करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जगदीश पासी, दीपक पांडेय, सन्तोष बघेल , कुलदीप श्रीवास्तव, सुबुक्तगीन अंसारी, संतोष मालवीय, विमलेश पाल ,कृष्ण कुमार व सत्यम शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *