गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने बनाई अनुशासनात्मक समिति

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता नवप्रभात के नेतृत्व में प्रदेश के लिए अनुशासनात्मक समिति गठित की है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने समिति के पदाधिकारियों के नाम का अनुमोदन किया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता नवप्रभात को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और धनीलाल शाह को इसका सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. महेंद्र सिंह पाल, राम सिंह सैनी तथा प्रभु लाल बहुगुणा को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *