गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपमानित करने के लिए कांग्रेस ने दिया हिंदू आतंकवाद शब्द

सोलापुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हिंदुओं को अपमानित करने के लिए कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद शब्द दिया है। सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीराम सतपुते के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुमराह करने के लिए जातीय जनगणना का झुनझुना पकड़ाया है। इसके माध्यम से यह हिंदू जातियों को लड़ाएंगे और जब आरक्षण का मुद्दा इनके मुद्दे से अलग हो जाएगा। हिंदू लड़ने लग जाएगा तो आपके हक को मुसलमानों को देंगे। फिर भारत के इस्लामीकरण- तालीबानीकरण की रूपरेखा कांग्रेस तैयार कर देगी। मजहब के आधार पर फिर से बंटवारा नहीं होने देना है।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपमानित करने के लिए इन लोगों ने क्या कुछ नहीं किया। यह वही कांग्रेस है, जिसने राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा किया था और हिंदुओं को अपमानित करने के लिए यूपीए सरकार में हिंदू आतंकवाद का शब्द भी दिया था। देश के तत्कालीन गृह मंत्री के परिवार के लोग खूनी पंजे से चुनाव लड़ने आए हैं। आपको उनसे सावधान रहना है। इन लोगों ने यह भी कहा था कि मालेगांव विस्फोट में योगी आदित्यनाथ का भी नाम होगा। हम सीबीआई रेड कराएंगे। हमने कहा कि प्रमाण के साथ भेजना।
योगी ने कहा कि आज कोई दुश्मन देश भारत की सीमा में अतिक्रमण नहीं कर सकता। नक्सलवाद, आतंकवाद समाप्त हो गया। अब पटाखा फूटने पर पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है, क्योंकि उसे पता है कि नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं। यह कांग्रेस के समय का भारत नहीं है कि कोई थप्पड़ मारता था तो कहते थे कि रुक जाओ, कहीं माहौल खराब न हो जाए। अब कोई थप्पड़ मारेगा तो नया भारत जोरदार घूसे से उसका जबड़ा तोड़ने की ताकत रखता है।
उन्होने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन में महाराष्ट्र के भाजपा व शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया और सफलता अर्जित की। पीएम मोदी के प्रयास व सभी के सहयोग से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। यह मंदिर भव्य भारत के राष्ट्र मंदिर का चित्रण प्रस्तुत करता है। राम मंदिर इस बात का संकेत है कि हम एकजुट होकर कार्य करेंगे तो सिद्धि जरूर प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर कांग्रेस के लोग नहीं बना पाते। वे कहते थे कि राम हुए ही नहीं। जब राम मंदिर का फैसला हो रहा था तो कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी। मैंने कहा कि यूपी में हम हैं, मच्छर भी नहीं मरने वाला। यूपी में सात वर्ष में दंगा-कर्फ्यू तक नहीं लगा। यूपी में राम मंदिर बना है तो माफिया का राम नाम सत्य भी हो रहा है।
योगी ने कहा कि दस वर्ष तक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान की पूजा, महात्मा फूले के सामाजिक न्याय को अंगीकार, सावित्री बाई फूले के महिला सशक्तिकरण के अभियान और बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व की प्रचंड ज्वाला को बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने जो शंखनाद किया है, उसका परिणाम है कि 140 करोड़ भारतवासियों का दुनिया में सम्मान बढ़ा है। इनके विचारों की प्रेरणा पीएम मोदी के एक-एक कार्यों में झलकती है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, सोलापुर के सांसद जय सिद्धेश्वर महास्वामी, विधायक सुभाष देशमुख, विजय देशमुख, सचिन कल्याण शेट्टी, मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, महाराषट्र सरकार के मंत्री व शिवसेना के उपनेता गुलाब राव पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र काले, लोकसभा संयोजक विक्रम देशमुख आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *