गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भी कांग्रेस सरकार सत्ता में आयेगी

हैदराबाद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद कर्नाटक की तरह तेलंगाना में भी सरकार बनाएगी। रमेश ने यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर तुक्कुगुडा (रंगा रेड्डी जिला) में विजयभेरी सभा स्थल की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि बैठक में तेलंगाना के लोगों के लिए छह गारंटियों की घोषणा की जायेगी। उन्होंने दिल्ली में मोदी और तेलंगाना में केसीआर के अराजक शासन की आलोचना की। उन्होंने बताया कि कल शनिवार को हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में भाग लेने के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी तुक्कुगुडा में रैली में पांच चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *