गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में कांग्रेस सरकार होगी रिपीट

जयपुर : अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मणिपुर के नाम पर राजस्थान को बदनाम किया जा रहा है लेकिन जनता सब समझ रही है और राज्य में हालात कांग्रेस के पक्ष में बनते जा रहे है और सरकार रिपीट होगी। गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना के बाद लगातार मणिपुर के नाम पर राजस्थान पर मोदी हमला बोल रहे हैं और मणिपुर को रास्थान से जोड़ दिया गया है तथा राजनीति करने से नहीं चूक रहे है । प्रदेश की जनता जवाब देगी और हालात हमारे पक्ष में बनते जा रहे है और हमारी सरकार रिपीट होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जन हित में शानदार काम हुए है, कहीं कोई किसी तरह की कमी नहीं रखी गई है और जनता पहले से ही कह रही है कि इस बार सरकार रिपीट होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट देते हैं, इस बार उनमें भी कई लोग कांग्रेस को वोट देंगे, यह स्थिति बन रही है क्योंकि जनता फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती हैं।
गहलोत ने कहा कि विजन-2030 लेकर चले कि राजस्थान देश के नंबर वन राज्यों की श्रेणी में आ जाये लेकिन विजन तो होना चाहिए। इसलिए राजस्थान का विजन अभी से तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है और अधिक से अधिक जिले बनाये गये और नये जिलों के संबंध गठित समिति की रिपोर्ट आने के बाद और जिले बनाये जाने पर भी सोचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *