गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है

मैहर : मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से अपने वोट बैंक की राजनीति की है। यादव मैहर में भाजपा प्रत्याशी सांसद गणेश सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जब देश में बहुमत के साथ थी। उस समय कांग्रेस के ही कई नेताओं ने कहा कि ऐसे कई मुस्लिम देश हैं, जहां पर तीन तलाक कानून लागू नहीं है। यह कानून खराब है, इसको बदलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के लिए इस कानून को नहीं बदला और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून में बदलाव किया तो मुस्लिम बहनों ने उनकी जय-जयकार की।
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया में नंबर वन देश बनाना है और इसके लिए सक्षम नेतृत्व चाहिए। भाजपा ने अबकी बार-400 पार का नारा दिया है। यह चुनाव सिर्फ भाजपा का चुनाव नहीं है, बल्कि देशहित का चुनाव है, प्रधानमंत्री श्री मोदी का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही प्रदेश में भी विकास की कोई कमी नहीं होगी। मैहर स्थित मां शारदा के धाम को भी देवीलोक की तर्ज पर बनाया जाएगा। डबल इंजन की सरकार विकास के कामों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
नगर निगम सतना के पूर्व महापौर, सतना संसदीय सीट के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी सतना के पूर्व अध्यक्ष राजाराम त्रिपाठी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने श्री त्रिपाठी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके कई साथियों ने भी भाजपा का दामन थाना।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, मैहर ज़िला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *