गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस हमेशा देश की संस्कृति को जोड़ने का काम किया

मुरैना : कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की संस्कृति को जोड़ने की रक्षा का काम हमेशा किया है। कमलनाथ आज यहां जिले के जौरा कस्बे में एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की संस्कृति को जोड़ने की रक्षा का काम हमेशा ही किया है। प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए जनता के पास पांच माह का समय है, जिसमें प्रदेश का भविष्य तय होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में किसान व्यापारी भाजपा सरकार की नीतियों एवं बेरोजगारी से बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम करते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि 15 माह का कार्यकाल जनता ने वोट देकर कांग्रेस को चुना हमने 15 माह में अपने कई वायदे पूरे किए लेकिन खरीद-फरोख्त और नोटों से सरकार बनाने वाली भाजपा की कथनी करनी यह सब प्रदेश की जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने हमें जो संविधान दिया उसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य एवं दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि पांच माह में सभी को झूठी घोषणाओं से बचना है। उन्होेंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 18 साल के शासन में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं भाजपा सरकार ने पार की है। सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों की है, नौजवान रोजगार चाहता है लेकिन प्रदेश की सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकी है।

आज का युवा बेरोजगार दर-दर भटक रहा है। निवेश को लेकर उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर प्रहार किया उनका कहना था कि बाहर से आने वाले इन्वेस्टर निवेशकों को प्रदेश सरकार पर विश्वास ही नहीं है। वह कैसे निवेश के लिए यहां आएंगे। आने वाले समय में नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखना हमारी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला, मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक रविंद्र सिंह तोमर सहित अन्य कई नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *