गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जिहादी कट्टरता की पैरोकार बन गई कांग्रेस

भोपाल : रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए आज कहा कि कांग्रेस पार्टी और आतंकवाद तथा मुस्लिम कट्टरता के बीच आपस में क्या संबंध है और पूरी पार्टी ही जिहादी कट्टरता की पैरोकार बन गई है। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि एक तरफ कांग्रेस इजराइल पर हमला करने वाले हमास आतंकियों की क्रूरता पर चुप्पी साध कर उनका परोक्ष समर्थन कर रही है।

दूसरी तरफ सरकार जब प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आपत्ति उठाते हैं। आखिर कांग्रेस पार्टी और आतंकवाद तथा मुस्लिम कट्टरता के बीच में क्या कनेक्शन है? उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस ही आतंकवाद की प्रवक्ता और इस्लामिक कट्टरता की पैरोकार बन गई है। विधायक शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि सिंह को पार्टी से बाहर कर देश-प्रदेश की जनता से माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *