गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने कमलनाथ को सूची में दरकिनार कर दिया

भोपाल : विष्णुदत्त ने कांग्रेस द्वारा आज विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की गयी पहली सूची को लेकर आरोप लगाया कि इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दरकिनार कर दिया गया है। शर्मा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस की पहली सूची में सबसे ऊपर चार, परिवारवाद, महिला अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार है। आज आई कांग्रेस की सूची ने साबित कर दिया है कि जनता के बाद अब कांग्रेस हाईकामान को भी कमलनाथ पर विश्वास नहीं रहा, यही कारण है छिंदवाड़ा जिले में श्री कमलनाथ को छोड़ किसी भी वर्तमान विधायक की टिकट फाइनल नहीं हुयी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सूची में दिल्ली और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छाप स्पष्ट नजर आ रही है। कांग्रेस ने जनजातीय नायकों का अपमान करने वाले, महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले और वंदे मातरम का विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं को टिकिट देकर यह सन्देश दिया है की जिन कांग्रेस नेताओं पर संगीन मामले दर्ज हैं, कांग्रेस ऐसे कृत्य करने वालों के साथ है। ऐसे चाल-चरित्र-चेहरों को लेकर चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सूची में परिवारवाद, गुटबाजी, महिला विरोधी की तस्वीर देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने 28 युवाओं को मौका दिया हैं लेकिन कांग्रेस की सूची में 50 से 65 साल तक उम्र के नेता भी चुनावी मैदान में हैं इससे पता चलता है कि युवाओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस में कितना अंतर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची आते ही पूरे प्रदेश से विरोध के स्वर और इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है। कई जगहों पर कांग्रेस नेता एक.दूसरे का विरोध खुलकर करने लगे हैं। कांग्रेस में किस हद तक गुटबाजी हावी हो चुकी है, इसकी तस्वीरें जगह-जगह से आना शुरू हो गयी हैं। कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ता को छोड़कर उन्हीं नेताओं को टिकट दिया गया हैं जो केवल बड़े नेताओं के चक्कर लगाते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छह माह पहले सूची जारी करने वाली कांग्रेस ने गंभीर चिंतन और मंथन कर दागी, आरोपियों और महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को टिकिट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं, महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं, महिलाओं पर अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *