गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस जनता को कर रही भ्रमित

भोपाल : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता को दी जा रही गारंटी को लेकर आज उन पर हमला करते हुए कहा कि वह (कांग्रेस) गारंटी के नाम पर जनता काे भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। शर्मा ने यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आज असत्य बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे है। ये लोग जनता को झूठी गारंटी दे रहे हैं। जबकी कांग्रेस की अगर देश में पहली गारंटी है, तो वह 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी। कांग्रेस की दूसरी गारंटी अगर कोई है तो परिवारवाद की गारंटी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्मांतरण का खेल-खेलने वालों ने जिहादी मानसिकता से इंदौर में एक बच्चे और उसकी माँ का जबरदस्ती धर्मांतरण करवाया। इस घटना के दोषियों पर कार्रवाही की जा चुकी है और उस ईको सिस्टम को भी खंगाला जा रहा है, जहाँ से यह जिहादी मानसिकता पोषित होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, ऐसे लोग किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे, यहां न लव जिहाद चलेगा, न लैंड जिहाद और न धर्मांतरण करने वाले चलेंगे।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 सालों से अधिक राज किया, लेकिन जनजातीय भाईयों और बहनों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। केवल असत्य बोलकर वोट बैंक की राजनीति जनजातीय वर्ग के साथ हुई। आज कांग्रेस चुनाव आते ही आदिवासी यात्राएं निकाल रही है, यह यात्राएं केवल झूठ और छल फैलाने की यात्राएं हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के जनजातीय बंधु कांग्रेस के इस भ्रम में नहीं आने वाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *