गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोकतंत्र की गरिमा गिरा रही कांग्रेस

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल के बारे में अशोभनीय टिप्पणी कर लोकतंत्र की गरिमा गिरा रही है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस उनके (चौहान के) बारे में कुछ भी कहती रहती है, लेकिन वे (चौहान स्वयं) कभी आपत्ति नहीं करते।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कल कमलनाथ ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर अशोभनीय टिप्पणी की और झूठ बोलने का आरोप लगाया। राज्यपाल संवैधानिक पद है। कांग्रेस संवैधानिक पद पर बैठे सम्माननीय राज्यपाल के बारे में ये बोल कर, कि उनसे झूठ बुलवाया गया है, लोकतंत्र की गरिमा गिराने का काम कर रही है।
कल राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई है। अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आज और दो मार्च का दिन तय किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले झूठे वादे किए और अब पार्टी उनके सवालों के उत्तर नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में कहा था कि संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए आवासीय खेल स्कूल खोले जाएंगे। सवा साल में पार्टी ने एक भी ऐसा स्कूल खोला क्या, इसका जवाब कांग्रेस दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *