गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

जनता से किए 14 वायदे

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के दृष्टिपत्र के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने 14 बिंदुओ को प्रमुखता में रख कर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री चंदर कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। हालांकि कुछ दिन पहले तक कांग्रेस नगर निगम शिमला के चुनाव में विधानसभा चुनाव की तर्ज पर दस गारंटी देने की बात कर रही थी लेकिन अब इस शब्द से परहेज ही रखा है। शिमला शहर की जनता को पीने को दिया जाएगा स्वच्छ जल,साफ और ग्रीन शिमला, नशा मुक्ति की ओर सख्त कदम उठाने, वेलनेस सेंटर और इंडोर स्टेडियम का निर्माण, ट्रैफिक निजात के लिए शहर के अंदर रोपवे के निर्माण का भी ऐलान के साथ शहर की खुली तारों को भूमिगत करने का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा शिमला ऐतिहासिक शहर है। वह स्वयं नगर निगम में पार्षद रहें हैं। उनकी सरकार राजधानी में भवन मालिको को राहत देते हुए एटिक को अब रहने लायक ऊंचाई के लिए बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा की शहर के लोगों को स्वच्छ पानी देने के लिए यूवी तकनीक से स्वच्छ पानी देने की तकनीक इस्तेमाल करने जा रहे है। वहीं भाजपा के द्वारा 40 हजार लीटर प्रति माह मुफ्त पानी देने की घोषणा पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में ओपीएस नही दे पाई। पांच सालो में भाजपा की सरकार रही वह तब नही दे पाए वो अब जीत भी गए तो भी नही दे पाएंगे। भाजपा जनता को ठगने का काम कर रही हैं। नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टी की वचनबद्धता जारी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *