गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस नेता आर्यदान मोहम्मद का निधन

मलप्पुरम : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मंत्री आर्यदान मोहम्मद का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी पीवी मरियम्मा, दो बेटे, डॉ रियाज अली और शौकत तथा दो बेटियां अंसार बेगम एवं कादीजा हैं। श्री आर्यदान मोहम्मद ने 1952 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस के सदस्य और महासचिव, कालीकट जिला कांग्रेस के सचिव और मलप्पुरम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के सक्रिय सदस्य थे।
वह 1977 में पहली बार केरल विधान सभा के लिए चुने गए थे। वर्ष 1980 में उप-चुनाव के माध्यम से उन्हें फिर से चुना गया। केरल विधानसभा के 8वें से 13वें विधानसभा (1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011) तक उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में उसी नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जनवरी 1980 से अक्टूबर 1981 तक, वह ई के नयनार के नेतृत्वाले मंत्रालय में श्रम और वन मंत्री थे।

बाद में, अप्रैल 1995 से मई 1996 तक, वह एके एंटनी की अध्यक्षता वाले मंत्रालय में श्रम और पर्यटन मंत्री रहे। वह ओमन चांडी (2004-2006) की अध्यक्षता वाले मंत्रालय में सितंबर 2004 से बिजली विभाग के मंत्री रहे। वह 2011 से 2016 तक ओमन चांडी के दूसरे कार्यकाल में बिजली और परिवहन मंत्री थे। श्री मोहम्मद के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *