रामगढ़ : झारखंड में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा आउटपोस्ट क्षेत्र के सौंदा बस्ती में शनिवार शाम अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता और बड़कागांव विधायक के स्थानीय प्रतिनिधि बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के निकट बैठा हुआ था। शाम 7:45 बजे के एक बाइक पर पतरातू की ओर से तीन अपराधी पहुंचे और विधायक प्रतिनिधि को गोली मारकर फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि परिजनों ने घायल श्री बाउरी को भुरकुंडा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भुरकुंडा पुलिस सूचना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर दी है। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के वरीय अधिकारी भी भुरकुंडा अस्पताल पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस नेता बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या
