गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लखनऊ हादसे में कांग्रेस नेता की मां-पत्नी की मौत

18 घंटे बाद दोनों को मलबे से निकाला गया था; रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
लखनऊ । लखनऊ के हजरतगंज स्थित 5 मंजिला अलाया बिल्डिंग मंगलवार शाम गिर गई। हादसे में कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां और पत्नी की मौत हो गई है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलाने की जद्दोजहद चल रही है। 18 घंटे से रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ के साथ आर्मी टीम रेस्क्यू में जुटी हैं। बुधवार सुबह जीशान हैदर की 72 साल की मां बेगम हैदर को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान बेगम हैदर की मौत हो गई। जीशान की पत्नी को 18 घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला गया। अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 6: 30 बजे हुआ। डीजीपी डीएस चौहान के अनुसार अभी तक कि 14 लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया है। जो लोग बिल्डिंग के बेसमेंट में फंसे हैं। उनको लगातार ऑक्सीजन देने का प्रयास हो रहा है। इनसे फोन पर भी बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *