गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने साहा को बनाया त्रिपुरा का नया प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली : आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार देर शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पार्टी के पूर्व विधायक आशीष कुमार साहा की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। पार्टी ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे विधायक विराजित सिन्हा के कार्यकाल की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए बखूबी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *