भदोही : भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ भदोही में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि यह सीधे-सीधे संविधान व लोकतंत्र पर हमला है। सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व पीसीसी सदस्य सुरेश उपाध्याय तथा सुरेश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी कार्यवाही से कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए संकल्पबद्ध है। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
