गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस का हेमंत बिस्व सरमा के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज यहां प्रदर्शन किया और कहा कि उनके खिलाफ जो संगीन मामले हैं कम से कम उनकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जानी चाहिए।
असम कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि श्री सरमा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं और उनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की जांच आवश्यक है। कांग्रेस की रैली में शामिल होने के एक दिन बाद इस मांग को लेकर असम कांग्रेस के नेताओं ने यहां आज यहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि श्री बिस्व सरमा ने जनता से जो वादे किये थे वे पूरे नहीं किये जा रहे हैं। असम के लोग संकट में हैं और वहां भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि असम में 25 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और सरकार को उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने इस बारे में ट्वीट किया , “असम कांग्रेस के साथियों ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सात विशिष्ट मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है। हेमंत बिस्वा सरमा को भाजपा नेतृत्व का आशीर्वाद हासिल है, लेकिन उनके खिलाफ सबूत पुख्ता हैं। क्या सीबीआई को अपना काम करने दिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *