गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गृह मंत्री के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार

भोपाल : कांग्रेस की ओर से कर्नाटक चुनाव के पहले बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के मामले में नरोत्तम मिश्रा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किए जाने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने मिश्रा को एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में मिश्रा से पूछा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नेटवर्क के लिए मदद करने वाले बजरंग दल से जुड़े सतना के मुख्य आरोपी बलराम सिंह, जो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश जैसे पांच राज्यों में अपना नेटवर्क चला रहा था, क्या बजरंग दल इसी तरह की ‘राष्ट्रसेवा’ करता है?
वहीं कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने अपने ट्वीट में कहा कि रतलाम में हनुमान की मूर्ति के सामने अश्लील नृत्य कराने वाली भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा में विश्व की सबसे बड़ी हनुमान की प्रतिमा लगाने वाले कमलनाथ से बजरंग दल को लेकर सवाल कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकाशित कई खबरें पोस्ट करते हुए कहा कि सवाल करने से पहले गृह मंत्री मिश्रा इन खबरों पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। इनमें से कौन सा काम ऐसा है, जिसके लिए वे बजरंग दल की प्रशंसा करना चाहते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *