बेंगलूरु: कर्नाटक में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पार्टी वरिष्ठ नेता एवं पार्टी प्रवक्ता बृजेश कलप्पा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह 25 साल से कांग्रेस में थे। बृजेश कलप्पाने पार्टी सुप्रीमों सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे है क्योंकि उनमें हाल में उत्साह में कमी आयी है। वह 1997 में पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि मैं लगभग एक दशक से हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ टीवी चैनलों में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। वर्ष 2014 और 2019 में पार्टी की हार के बाद उनमें ऊर्जा और उत्साह में कमी है।
बृजेश कलप्पा के इस्तीफे से पहले कपिल सिब्बल, हार्दिक पटेल सहित कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।
पार्टी को राजस्थान में भी राज्यसभा चुनाव में बाहरी लोगों को मैदान में उतारने के लिए पहले से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
