गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस गंदी राजनीतिक संस्कृति का पर्याय

हुबली : बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी को गंदी राजनीतिक संस्कृति का पर्याय बताया। बोम्मई ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष और विधायक दिनेश गुंडुराव के ट्वीट ‘सैंट्रो रवि’ एक भाजपा कार्यकर्ता है, पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक रूप से दिवालिया है और श्री गुंडुराव अच्छी तरह से जानते है कि उनकी पार्टी में इस तरह के लोग हैं।

उन्होंने कहा , “मुझे सैंट्रो रवि की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।” बोम्मई ने केपीसीसी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के कांग्रेस के सत्ता में वापस आने पर सभी घरों को मुफ्त 200 बिजली यूनिटों की घोषणा को उनकी हताशा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करके चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार छह घंटे के लिए एक निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही तो वे मुफ्त बिजली कैसे दे सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *