गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने किसानी बचाओ रैली निकाली

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज ट्रैक्टरों के साथ “किसानी बचाओ” रैली निकाली। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप रहल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों से ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली का उद्देशय किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और अन्य मांगों को लेकर “दिल्ली कूच” आंदोलन का समर्थन और हरियाणा सीमा पर खनौरी में किसान शुभकरन सिंह की मौत के मामले में हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करना था। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी-नीत सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *