गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के दौरान पहली बार किया था गारंटी शब्द का इस्तेमाल

नयी दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं, लेकिन पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था। रमेश ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी पांच गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना लागू की थी। उन्होंने कहा कि गारंटी का मतलब यह है कि यदि सरकार उसे लागू नहीं करती है, तो आप अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *