गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल

सुकमा : विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया हैं कि कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। साय ने आज बस्तर में भाजपा के चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते हुए कहा कि बस्तर और सरगुजा हमारी सरकार के विशेष फोकस में रहेगा। बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है।

साय ने कांग्रेसी कुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्या हाल हुआ ? केंद्र से गरीबों के लिए जो योजनाएं थी सबको बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। गरीबों का हक छीना। पांच साल में ग्रामीण क्षेत्र में एक भी गरीब का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। हमने विकास की जो शुरुआत की थी, वह भी अधूरी रहीं।
उन्होने कहा कि स्वं श्री अटलबिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने, उन्होंने पहली बार आदिवासियों के विकास के लिए पहली बार भारत सरकार में आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। यह काम कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई? इसलिए इस बार इस कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। श्री साय ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। मात्र तीन महीने में मोदी की गारंटी में जो हमारी पार्टी का जो वादा था छत्तीसगढ़ की जनता से, अधिकांश हम लोगों ने पूरा किया है।
साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में मतदान होना है। इसमें सभी को अपने वोट का इस्तेमाल करना है और बस्तर से भाजपा का कमल खिलाकर अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा को जिताना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *