गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस अपने चुनाव चिह्न पर नगर निगम के चुनाव लड़ेगी

गुरुग्राम : भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद तथा मानेसर नगर निगम के आगामी चुनाव कांग्रेस अपनेे चुनाव चिह्न पर लड़ेेगी।
यहां पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के आवास पर आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हुड्डा ने दावा किया कि पार्टी नेेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ को प्रदेश की जनता से बहुत प्यार व समर्थन मिला है। उन्होंने आरोेप लगाया कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन सरकार ‘जनविरोधी’ सरकार है औैर प्रदेेशवासी सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार नेे प्रदेेश को बेरोजगारी में नंबर वन बना कर रख दिया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कांग्रेस के जिला अध्यक्षोें की नियुक्तियां जनवरी के अंत तक हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *