गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी घेराव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और महिला असुरक्षा के विरोध में बुधवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी और कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।
पार्टी विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। विधानसभा से लेकर जहाँ भी मुख्यमंत्री योगी जाते है, कानून व्यवस्था की बात करते है मगर प्रदेश की कानून व्यवस्था रसातल में पहुंच चुकी है। महिलायें असुरक्षित हैं।
उन्होने कहा कि 2017 से महिला अपराध सबसे ज्यादा 55 फीसदी उत्तर प्रदेश में हुई है। उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में पूरे देश में नंबर एक पर है। अयोध्या में प्रभु राम के प्रांगण में काम करने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित की तीन दिन बाद एफआईआर लिखी गई। भाजपा नेता का बेटे की वजह से कार्यवाही नही की गई।
उन्होने कहा कि मंगेश यादव पर मुकदमे थे लेकिन क्या मंगेश यादव पर एक लाख रुपये का इनाम था। कुशीनगर,अगर,काशगंज,रायबरेली, समेत उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना इकबाल खत्म कर दिया है। बीएचयू के आरोपी जब जेल से छूट कर आते है तो उनको फूल माला पहनाकर स्वागत किया जाता है उन अपराधियों पर बुलडोजर की कार्यवाही क्यों नही की जाती है।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि अपने आप को हाईटेक कहने वाली पुलिस कोई संगठित अपराध का खुलासा अभी तक नही कर पाई है। आज कल उत्तर प्रदेश में एक नया अपराध साइबर क्राइम के माध्यम से हो रहे है। सरकार साइबर क्राइम को रोकने में नाकाम है। उन्होने कहा कि कल कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *