गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हारेगी

अलवर : अरुण सिंह ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हार जाएगी और आगामी 20 साल तक कांग्रेस सरकार नहीं बनाएगी। सिंह ने गत रात्रि भारतीय जनता पार्टी के अलवर दफ्तर में यह बात कहीं। उन्होंने अलवर पहुंचकर संगठन की बैठक ली और पदाधिकारियों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाहाकार मचा हुआ है। महिला अत्याचार, बलात्कार, गैंगरेप, अपहरण कर कर जला देना ,भट्टी में जला देना यह घटनाएं आमजन को झकझोर करने वाली है।

भीलवाड़ा की घटना करौली की घटना बहुत विभत्स घटना है। इसके अलावा जोधपुर में पूरे परिवार को जला देना और सबसे बड़ी बात यह है कि इन घटनाओं पर कोई नहीं बोलता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बोलते इनको शर्म नहीं आती। इतनी बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। इनके मंत्री निंदा तक नहीं करते और मुख्यमंत्री के मुंह पर ताला लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। गांव गरीब और किसान के मसीहा है। पूरा राजस्थान की जनता इस वक्त कांग्रेस के खिलाफ खड़ी हुई है। न्यायालय द्वारा राहुल की मानहानि केस में स्टे मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो स्टे दिया है हम उसे स्वीकारते हैं लेकिन राहुल गांधी बार-बार कानून तोड़ते हैं नियम तोड़ते हैं। राजस्थान की राजनीति में लाल डायरी के जिक्र पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार सबसे भ्रष्ट सरकारों में से एक है।
सिंह ने कहा कि भरतपुर में संत विजय दास खनन माफिया के खिलाफ धरने पर बैठे लेकिन सरकार का खनन माफिया का पूरा संरक्षण था उन्हें आत्मदाह तक करना पड़ा। सरकारी दफ्तरों में सोने की सिल्लियां मिलती हैं। रिश्वतखोरी इतनी बढ़ गई है कि आए दिन रिश्वत के मामले पकड़े जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *