भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई कल अपना वचन पत्र जारी करेगी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में कल दोपहर 12 बजे वचन-पत्र का विमोचन किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस ने कल ही विधानसभा चुनाव के लिए अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
