गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस की महिला नेत्री देशभर में करेंगीं प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली : कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार पर हमलावर बनी है और बिल में दो शर्तों को हटाकर इसे जल्दी कानूनी जामा पहनाने की मांग को लेकर देश के 16 शहरों में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। महिला आरक्षण विधेयक के संसद की विशेष सत्र में पारित होने के बाद कांग्रेस की महिला नेत्रियों द्वारा विभिन्न शहरों में आयोजित यह दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
पार्टी ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए आज बताया कि दिल्ली में कुमारी सैलजा, उदयपुर राजस्थान सुभाषिनी शरद यादव, गया बिहार शिल्पी नेहा टिर्की, विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश हजीना सैयद, चेन्नई तमिलनाडु लावणन्या बिलाल, शिलांग मेघालय डॉ ओनिका मेहरोत्रा, जोधपुर राजस्थान डॉ पूजा त्रिपाठी, वाराणसी उत्तर प्रदेश सुश्री परिणति शिंदे, हिसार हरियाणा डॉ अमृत गिल, कानपुर उत्तर प्रदेश सुश्री अवनी बंसल, तिरुवनंतपुरम केरल डॉ नागालक्ष्मी, पुद्दुचेरी सुश्री सनरित लैतफलांग, जमशेदपुर झारखंड सुश्री सदाफ जाफर, मेरठ उत्तर प्रदेश अनुपमा रावत, कोच्चि केरल मीटा चक्रवर्ती, राजकोट प्रतिभा रघुवंशी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *