गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कर रहे हैं कांग्रेसी

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम की पहरेदारी की जा रही है। हेरा फेरी की आशंका के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता पहरा दे रहे हैं। बड़वानी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को जिला मुख्यालय पर बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। इन मशीनों को एकलव्य विद्यालय परिसर में रखकर सुरक्षा के घेरे में सील कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस को हेरा फेरी की आशंका है और उन्होंने चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं को यहां बुलाकर इनकी चौकीदारी के लिए तैनात कर दिया है।
बड़वानी से कांग्रेस प्रत्याशी राजन मंडलोई ने कहा कि हमने चुनाव में बहुत मेहनत की है। ईवीएम से छेड़छाड़ ना हो जाए, इसके लिए स्ट्रांग रूम के बाहर अनुमति लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। इंजीनियरिंग कर चुके राजन मंडलोई का कहना था, ईवीएम छेड़खानी संभव है और चारों विधानसभा के कार्यकर्ता यहां चौकीदारी कर रहे हैं।
इसी तरह सेंधवा के कांग्रेस प्रत्याशी मोंटू सोलंकी के प्रतिनिधि गौतम ने बताया कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ ना हो जाए, इसलिए हम चार लोग बारी-बारी से चौकीदारी कर रहे हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने केवल बड़वानी की सीट जीती थी। शेष तीन राजपुर ,सेंधवा और पानसेमल विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *