गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस की मानसिकता आदिवासी विरोधी

श्योपुर : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कभी कुछ नहीं किया, उसकी मानसिकता आदिवासी विरोधी रही है। सिंधिया ने यह बात श्योपुर जिले के विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मेवरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लगतार आदिवासियों का कल्याण किया जा रहा।

कई योजनाओं को लाया गया, ताकि आदिवासी समाज की महिलाओं समेत पूरा वर्ग सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों के साथ अन्याय करती आ रही और उनकी मानसिकता आदिवासियों के खिलाफ है। सिंधिया ने मुरैना, भिण्ड में भी जनसभाओं को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्वजिय सिंह से पूछा कि जब कोरोना काल में प्रदेश के लोग परेशान थे, तब आप दोनों कहां थे। उस मुश्किल की घड़ी में क्षेत्र में मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां को क्षेत्र में पहुंचाने का काम भाजपा सरकार और कार्यकर्ता कर रहे थे, लेकिन दोनों नेताओं सहित कांग्रेस के लोग लोगों की परेशानियों को देख रहे थे।

जनता को फैसला करना होगा की कौन सा नेता उनके विकास के लिए आता है, कौन सी पार्टी आपदा के समय में उनके साथ घडी रहती है और कौन सी पार्टी सिर्फ योजनाओं से अपनी जेब भर्ती है। सिंधिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ सिर्फ कुर्सी के लिए श्योपुर आते हैं। एक बार अगर कुर्सी मिल गई तो फिर श्योपुर को टाटा-बाय बाय कह देंगे। कमलनाथ आदिवासी भाई बहनों के लिए नहीं, किसानों के लिए नहीं, युवाओं के लिए नहीं, बल्कि अपने कुर्सी के लालच में श्योपुर आते हैं।

इनका किस्सा सिर्फ कुर्सी का है, हमारा किस्सा विकास और प्रगति का है। जिस तरह से आवदा बांध में साइबेरियन पक्षी आते है वैसे कांग्रेस के लोग आपके पास आएंगे लेकिन इनके बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए तत्पर है। मध्यप्रदेश में विकास को गति देने के लिए भाजपा को वोट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *