गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कॉन्‍सेंसिस ने मेटामास्क स्नैप्स किया लॉन्‍च

टेक्सास,(अमेरिका) : ब्लॉकचेन और वेब3 सॉफ्टवेर की प्रमुख कंपनी कॉन्सेंसिस ने मेटामास्क स्नैप्स को पुन: लॉन्‍च करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मेटामास्क स्‍नैप्‍स यूजरों द्वारा मेटामास्क के साथ संवाद करने के तौर-तरीकों में जबरदस्त बदलाव लाने के लिए तैयार है। मेटामास्क दुनिया का सेल्फ-कस्टडी वेब3 प्लैटफॉर्म है, जो यूजरों को अभूतपूर्व नियंत्रण और कस्टमाइजेशन की सुविधा प्रदान करता है। स्नैप्स एक नई विशेषता और कार्यात्मकता है, जिसे भारतीय डेवलपररों सहित तृतीय-पक्ष डेवलपरों द्वारा विकसित किया गया है।
पूरे विश्व के मेटामास्‍क यूजर इसे सीधे अपने वॉलेट में इंस्टाल कर सकते हैं। पहले मेटामास्क फीचरों को कॉन्सेंसिस द्वारा नियुक्त मेटामास्क डेवलपर्स द्वारा ही विकसित किया गया था। शुरुआत में 2525 से अधिक स्नैप्‍स शामिल किये गए थे जो लेन-देन की जानकारी, बिटकॉइन जैसे गैर-ईवीएम ब्लॉकचेन के द्वारा इंटरऑपरेबिलिटी और नोटिफिकेशन से सम्बंधित उपयोगिता प्रदान करते थे।
मेटामास्क स्‍नैप्‍स का सार्वजनिक लॉन्च एक वॉलेट के रूप में मेटामास्क के विकास में एक महत्वपूर्ण पल है। यूजरों को पूरे विश्व के तृतीय-पक्ष डेवलपर्स द्वारा निर्मित नए टूल्स प्रदान करके, मेटामास्क स्नैप्स लोगों को अपनी विशिष्ट ज़रूरतों और पसंदों के अनुसार अपना वेब3 अनुभव प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। मेटामास्क के यूजर पहली बार उपलब्ध स्‍नैप्‍स को आधिकारिक वेबसाइट इंस्टॉल करने की विधि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *